शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के मार्च उत्पादन में 5% वृद्धि

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के मार्च उत्पादन में साल दर साल आधार पर 5% वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने मार्च 2017 में 14.5 लाख टन के मुकाबले 2018 के समान महीने में 15.2 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। वहीं वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 41 लाख टन स्टील के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में कंपनी ने 5% अधिक 43.1 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इसके अलावा पूरे 2017-18 में जेएसडब्ल्यू स्टील ने 1.627 करोड़ टन स्टील का उत्पादन किया, जो कि 2016-17 में 1.58 करोड़ टन से 3% अधिक रहा।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 302.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 302.10 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे यह 4.10 रुपये या 1.36% की मजबूती के साथ 306.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!