शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) को केंद्र सरकार से मिला कार्य

एनबीसीसी (NBCC) को केंद्र सरकार से 415.73 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने एनबीसीसी को जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा से लगे गाँवों में 14,460 बंकर बनाने का कार्य दिया है। एनबीसीसी गृह मंत्रालय से ही मिले अन्य कार्यों के तहत भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगा रही है।
उधर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 210.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 211.90 रुपये पर खुला और 207.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12 बजे यह 3.65 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 207.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)



 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!