शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने किया 75 विमान खरीदने के लिए करार

प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) ने 75 नये विमान खरीदने के लिए बोइंग (Boeing) के साथ करार किया है।

कंपनी अपनी मौजूदा स्थिति को मजबूत करने के लिए बोइंग से 75 बी-737 मैक्स एयरक्राफ्ट खरीद रही है। इस समय जेट एयरवेज के पास 119 विमानों का बेड़ा है, जिसमें बोइंग 777-300 ईआर, एयरबस ए330-200/300, नेक्स्ट जनरेशन बोइंग 737 और एटीआर 72-500/600 शामिल हैं। विमान खरीदने की खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आय़ी है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर का 613.85 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 623.00 रुपये पर खुला। 632.25 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.15 रुपये या 1.33% की तेजी के साथ 622.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!