शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) को इसलिए मिली आरबीआई (RBI) की मंजूरी

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) को आरबीआई (RBI) ने हरी झंडी दिखा दी है।

इंडसइंड बैंक को केंद्रीय बैंक ने आईएलऐडएफएस (IL&FS) की प्रतिभूति सेवा इकाई को खरीदने के लिए मंजूरी दी है। इंडसइंड बैंक ने मार्च 2017 में आईएलऐंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए इसकी प्रमोटर शेयरधारक आईएलऐडएफएस के साथ करार किया था। बैंक ने इस खरीदारी सौदे की रकम की जानकारी नहीं दी है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,829.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,825.60 रुपये पर खुला और गिरावट के रूख बीच 1,785.10 रुपये के न्यूनतम स्तर तक गिरा। अंत में यह 41.40 रुपये या 2.26% की कमजोरी के साथ 1,788.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!