शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने 45 दिन में बेचे 400 फ्लैट

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) ने पालघर (महाराष्ट्र) में एक आवासीय परियोजना में 400 से अधिक फ्लैटों की बिक्री की है।

कंपनी ने इस परियोजना के शुरू करने के 45 दिनों के भीतर ही इतने फ्लैट बेचे। पालघर में स्थित इस परियोजना का निर्माण महिंद्रा हैप्पिनेस्ट डेवलपर्स (Mahindra Happinest Developers) द्वारा किया जा रहा है, जो कि महिंद्रा लाइफस्पेस और एचडीएफसी कैपिटल अफोर्डेबल रियल एस्टेट (HDFC Capital Affordable Real Estate Fund-1) की साझा कंपनी है। गौरतलब है कि यह महिंद्रा लाइफस्पेस की तीसरी सस्ती आवासीय परियोजना है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 448.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 460.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयरों में 2.70 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 451.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!