शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) बढ़ायेगी प्रबंधकों का वेतन

कोल इंडिया (Coal India) अगले 2 महीनों में अपने प्रबंधकों के वेतन में बढ़ोतरी कर सकती है।

खबरों के अनुसार इस वेतन वृद्धि से कंपनी पर वार्षिक 1,000 करोड़ रुपये का अधिक भार पड़ेगा। प्रबंधकों के वेतन संशोधन का मामला कोल इंडिया में 01 जनवरी 2017 से लंबित है, जो अब अंतिम चरण में है। कंपनी के फैसले से 23,000 प्रबंधकों को लाभ होगा।
उधर बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 276.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 276.65 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 0.80 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 275.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!