शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शीर्ष अदालत के बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को मिली एनसीएलएटी की मंजूरी

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को उच्चतम न्यायालय के बाद एनसीएलएटी (NCLAT) ने संपत्ति बिक्री के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस को संपत्ति बिक्री पर प्राप्त धन को एक निलंब लेखा (Escrow Account) में रखना होगा। एनसीएलएटी का फैसला रिलायंस कम्युनिकेशंस के लिए काफी राहत भरा है। अब कंपनी अपने स्पेक्ट्रम औऱ रियल्टी संपत्ति रिलायंस जियो को बेच कर अपने 45,000 करोड़ रुपये के ऋण को घटा सकती है। इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने कंपनी की संपत्ति बिक्री पर रोक लगा दी थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में हटा दिया था।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर शुक्रवार को 1.00 रुपये या 4.25% की मजबूती के साथ 24.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 41.77 रुपये और निचला स्तर 9.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!