शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशकों की समिति ने गुरुवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2013 के तहत 1 रुपये प्रति वाले 43,960 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इन शेयरों को 118.45 रुपये और 72.60 रुपये के अधिमूल्य के साथ आवंटित किया गया। इसके साथ ही कंपनी की कुल चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 2,24,50,06,862 रुपये हो गयी है।
वहीं बीएसई में शुक्रवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 215.45 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 0.25 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 214.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 283.95 रुपये और न्यूनतम भाव 179.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!