शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने 15 आधार अंकों तक बढ़ायी एमसीएलआर

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने मौजूदा एमसीएलआर में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 7.85% से 7.95%, एक महीने के लिए 7.90% से बढ़ा कर 8.00%, तीन महीनों के लिए 8.05% से 8.20% और 6 महीनों के लिए 8.15% से 8.30% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की यह दर 1 साल के लिए 8.25% के मुकाबले अब 8.40%, तीन साल के लिए 8.45% से 8.60% और 5 साल की अवधि के लिए 8.70% की तुलना में 8.85% होगी। बैंक की ये नयी दरें 09 अप्रैल यानी आज से प्रभावी हैं।
उधर बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 320.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 321.65 रुपये पर खुला है। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 428.00 रुपये और निचला स्तर 252.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!