शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) करेगा 8,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने 8,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनायी है।

बैंक नेपाल की जल विद्युत परियोजना अरुण-3 में यह निवेश करेगा, जिसकी बिजली उत्पादन क्षमता 900 मेगावाट है। इस संबंध में अभी कोई औपचारिक करार नहीं हुआ है। खबर है कि इस परियोजना के सितंबर 2022 तक पूरा होने की संभावना है।
इस बीच बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 259.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 261.20 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे यह 2.05 रुपये या 0.79% की बढ़त के साथ 261.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!