शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने नहीं बदली एमसीएलआर, आधार दर घटायी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कोई संशोधन नहीं किया है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.10%, एक महीने के लिए 8.15%, तीन महीनों के लिए 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.55% और एक साल की अवधि के लिए 8.65% एमसीएलआर बरकरार रखी है। गौरतलब है कि बैंक ने अपनी एमसीएलआर में आखरी बार अक्टूबर 2017 में परिवर्तन किया था। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आधार दर को 9.60% से घटा कर 9.50% कर दिया, जो कि 07 अप्रैल से प्रभाव में आ चुकी है।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 14.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 14.45 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे यह 0.20 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 14.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!