शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने संक्षिप्त नयी दवा ऐप्लिकेशन (एएनडीए) एसिक्लोविर ओइंटमेंट यूएसपी, 5% के लिए मंजूरी दी है, जिसका इस्तेमाल जननांग के दाद के इलाज में किया जाता है। इसके साथ ही एलेम्बिक के पास कुल 71 एएनडीए हो गयी हैं, जिनमें 63 फाइनल औऱ 8 प्रयोगात्मक हैं।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 540.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 550.00 रुपये पर खुल कर नीचे फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे यह 1.05 रुपये या 0.19% की हल्की मजबूती के साथ 541.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख