शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने खऱीदी एक नयी व्यवसायिक इमारत

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने गुरुग्राम में एक नयी व्यवसायिक इमारत खऱीदने के लिए करार किया है।

इंडियाबुल्स ने अपनी सहायक कंपनी मंजोला इन्फ्रा (Manjola Infra) के जरिेये यह समझौता किया। 2.5 लाख वर्ग फीट में फैली यह बिल्डिंग उद्योग नगर, फेज-4 गुरुग्राम में है। इस खरीदारी सौदे के 3-4 महीनों में पूरा होने की संभावना है।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 190.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 190.50 रुपये पर खुला। थोड़ी उठापटक के बीच करीब 12.25 बजे यह 0.20 रुपये या 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 190.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!