शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेनेरिक इंजीनियरिंग (Generic Engineering) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज जेनेरिक इंजीनियरिंग (Generic Engineering) का शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।

दरअसल कल कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को 10,89,431 शेयर और प्रमोटरों को 17,00,000 वारंट आवंटित करने की मंजूरी दे दी। कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों और इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय वारंटों को 180 रुपये के अधिमूल्य के साथ 190 रुपये की दर से आवंटित किया।
उधर बीएसई में जेनेरिक इंजीनियरिंग का शेयर 255.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सीधे 52 हफ्तों के शिखर 258.90 रुपये पर खुला। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.00 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ 256.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!