शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बेची बोलेरो (Bolero) की 10 लाख इकाइयाँ

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी एसयूवी बोलेरो (Bolero) की 10 लाख इकाइयाँ बेच दी हैं।

कंपनी ने बोलेरो की इन इकाइयों की बिकवाली बाजार में पेश करने से अब तक की हैं। इसके साथ ही बोलेरो ने भारत के शीर्ष 10 यात्री वाहनों की सूची में अपनी स्थिति फिर से प्राप्त कर ली है। वहीं एसयूवी बिक्री मामले में कंपनी तीसरे नंबर पर पहुँच गयी है। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर पर कोई खास असर पड़ता नहीं रहा है।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 779.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 789.00 रुपये पर ही खुला और 10 बजे के आस-पास 773.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 12 बजे के करीब यह 1.80 रुपये या 0.23% की बढ़त के साथ 781.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!