शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) की बाजार पूँजी 92,000 करोड़ रुपये के पार

एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) की बाजार पूँजी 92,000 करोड़ रुपये के पार पहुँच गयी है।

कल इसके शेयरों में काफी खऱीदारी हुई, जिससे शेयर में मजबूती के साथ कंपनी की शेयर पूँजी में 3,121.34 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। कल एवेन्यू सुपरमार्ट्स की शेयर पूँजी 92,904.34 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी। हालाँकि आज कंपनी के शेयर में गिरावट आय़ी है।
दूसरी तरफ बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 1,488.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,499.50 रुपये पर खुला। 1,515.00 रुपये के 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छू कर इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। इसके बाद करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयरों में 3.65 रुपये या 0.25% की कमजोरी के साथ 1,485.00 रुपये के भाव पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!