शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएंट (Cyient) ने बेची 49% हिस्सेदारी

इंजीनियरिंग, विनिर्माण और डेटा विश्लेषण सेवा प्रदाता सीएंट (Cyient) ने सीएंट सॉल्युशंस ऐंड सिस्टम्स (Cyient Solutions & Systems) में 49% हिस्सेदारी बेच दी है।

सीएंट ने यह हिस्सा इजराइल की ब्ल्यूबर्ड एयरो सिस्टम्स (Bluebird Aero Systems) को बेची है। परिणामस्वरूप सीएंट सॉल्युशंस ऐंड सिस्टम्स, सीएंट और ब्ल्यूबर्ड एयरो की साझा कंपनी बन गयी है। गौरतलब है कि नयी कंपनी के माध्यम से ब्ल्यूबर्ड एयरो की तकनीक के जरिये भारत में सुरक्षा उपयोग के लिए ड्रोन निर्माण किये जायेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में सीएंट का शेयर 637.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 632.00 रुपये पर खुला। 640.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.40 रुपये या 0.69% की कमजोरी के साथ 633.25 रुपये के भाव पर लेन-देन जारी है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!