शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और जापान इलेक्ट्रिक पावर एक्सचेंज (JEPX) ने मिलाया हाथ

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) और जापान इलेक्ट्रिक पावर एक्सचेंज (Japan Electric Power Exchange) ने समझौता किया है।

दोनों सूचकांकों ने यह करार विद्युत बाजार में मिल कर नये अवसर ढूँढने के लिए किया है। समझौते के मुताबिक प्रौद्योगिकी और ऊर्जा बाजार उत्पादों के विकास के संबंध में दोनों सूचकांक एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा और सहयोग करेंगे। यह सहयोग दोनों एक्सचेंजों के लिए फायदेमंद होगा।
उधर बीएसई में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शेयर 1,595.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,600.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,583.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 12 बजे इसके शेयरों में 7.35 रुपये या 0.46% की कमजोरी के साथ 1,588.05 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)






Comments  

Dinesh Ray
# Dinesh Ray 2018-04-19 04:55
Good articles

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!