शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) 14 मई से शुरू करेगी हुबली से विमान सेवा

प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) 14 मई से हुबली, कर्नाटक से विमान सेवा शुरू करेगी।

कंपनी को केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संयोजकता योजना (आरसीएस) उड़ान (UDAN) के दूसरे चरण में हुबली क्षेत्र मिला था, जो आरसीएस के तहत कंपनी को मिला पाँचवाँ गंतव्य है। इसके साथ ही स्पाइसजेट हुबली से बेंगलुरु और मुंबई जैसे मैट्रो शहरों को जोड़ेगी।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 135.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 134.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 139.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 136.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!