शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) ने किया आईआईएमएम, मुम्बई के साथ करार

एमसीएक्स (MCX) ने सामग्री प्रबंधन में पेशेवरों की शीर्ष संस्था, आईआईएमएम (IIMM), मुम्बई के साथ करार किया है।

दोनों संस्थाओं ने यह करार अपने साझे शेयरधारकों के लिए संयुक्त रूप से मूल्य जोखिम प्रबंधन में शैक्षिक कार्यक्रम शुरू करने के लिए किया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य वस्तुओं की कीमतों में अनिश्चितता और अस्थिरता के कारण निवेशकों के सामने आने वाली चुनौतियों से जागरूक करना है।
उधर बीएसई में एमसीएक्स का शेयर शुक्रवार को 12.95 रुपये या 1.68% की बढ़त के साथ 784.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 1,250.00 रुपये और न्यूनतम भाव 665.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!