शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) करेगा नया पेंट संयंत्र स्थापित

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के निदेशक मंडल ने एक नया पेंट संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

पानी और विलायक आधारित सजावटी, औद्योगिक और सुरक्षात्मक कोटिंग्स के साथ, राल, पुटी, पायस और निर्माण रासायनिक विनिर्माण क्षमताओं वाले इस संयंत्र की लागत करीब 200 करोड़ रुपये होगी। कंपनी का नया संयंत्र यूपी के संडीला में स्थित होगा, जिसके 2019-20 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर बीएसई में बर्जर पेंट्स का शेयर 269.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 266.10 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 270.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के आखरी मिनटों में कंपनी के शेयरों में 1.45 रुपये या 0.54% की हल्की कमजोरी के साथ 267.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)

Comments  

SATYA PRAKASH TIWARI
+1 # SATYA PRAKASH TIWARI 2018-11-18 08:27
I INTERESTED SANDILA BRANCH...
Plz sir koi work dijiye plz...

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!