शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) को चौथी तिमाही में हुआ लाभ

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) को 210.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी पिछले साल की समान तिमाही में 234.91 करोड रुपये के घाटे में रही थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 367.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.85% की बढ़त के साथ 529.16 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,159.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1169.10 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे यह 12.40 रुपये या 1.07% की कमजोरी के साथ 1,147.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!