शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) का मुनाफा

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International) का शुद्ध मुनाफा 49% घट गया।

कंपनी का लाभ पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 144.3 करोड़ रुपये था, जो घट कर 73.5 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी शुद्ध आय 2,259.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 5% अधिक 2,371.4 करोड़ रुपये रही, जबकि कंपनी का एबिटा 37.9% घट कर 169.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5% गिर कर 7.1% रह गया।
बीएसई में कोरोमंडल इंटरनेशनल का शेयर 528.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 534.10 रुपये पर खुला, मगर कमजोर नतीजों की वजह से 460.20 रुपये तक गिरा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 61.70 रुपये या 11.67% की कमजोरी के साथ 467.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!