शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा घटने के बावजूद उछला आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) का शेयर

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) का शेयर करीब 10% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मुनाफे में 16.57% की गिरावट आयी। कंपनी का शुद्ध लाभ 408.24 करोड़ रुपये से घट कर 340.26 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 14,117.14 करोड़ रुपये से 49.44% की गिरावट के साथ 7,136.87 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर 388.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 389.95 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 432.00 रुपये के ऊपरी भाव तक उछला। अंत में कंपनी का शेयर 38.60 रुपये या 9.94% की वृद्धि के साथ 427.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!