शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैक (ICICI Bank) नहीं बेचेगा सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैक (ICICI Bank) ने अपनी सहायक कंपनी आईसीआईसीआई होम फाइनेंस (ICICI Home Finance) में हिस्सेदारी बेचने की योजना रद्द कर दी है।

इससे आईसीआईसीआई होम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैक की सहायक कंपनी बनी रहेगी। इसके अलावा आईसीआईसीआई होम फाइनेंस उन क्षेत्रों में विस्तार करेगी, जिनमें आईसीआईसीआई बैक की मौजूदगी नहीं है। अब यह स्व-आकलन आय वाले उपभोक्ताओं को गृह ऋण प्रदान करेगी।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 284.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली कमजोरी के साथ 282.80 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान नीचे की ओर 280.60 रुपये तक फिसला। करीब 1.50 बजे बैंक के शेयरों में 2.95 रुपये या 1.04% की कमजोरी के साथ 281.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!