शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21 गुना बढ़ा इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का शुद्ध लाभ 21 गुना बढ़ा है।

कंपनी का मुनाफा 79.8 करोड़ रुपये से 1965.5% बढ़ कर 1,648.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 437 करोड़ रुपये से 364.07% की बढ़ोतरी के साथ 2,028 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका एबिटा 1279.1% की बढ़त के साथ 1961.95 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6,419 आधार अंकों की बढ़ोतरी होकर 96.7% रहा।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 204.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 215.20 रुपये पर खुला। सुबह पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 14.90 रुपये या 7.27% की तेजी के साथ 219.80 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!