शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) और इंडस टावर्स (Indus Towers) का होगा विलय

टावर कंपनियाँ भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) और इंडस टावर्स (Indus Towers) विलय पर सहमत हो गयी हैं।

इन दोनों के विलय से चाइना टावर के बाद 1,460 करोड़ डॉलर की विश्व की दूसरी सबसे बड़ी टावर कंपनी तैयार होगी। नयी कंपनी के भारत भर में 1,63,000 टावर होंगे। भारती एयरटेल और वोडाफोन संयुक्त रूप से संयुक्त फर्म का नियंत्रण करेंगी। हालाँकि इस खबर से भारती इन्फ्राटेल कमजोर स्थिति में है।
बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर 325.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 329.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 310.80 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयरों में 10.00 रुपये या 3.07% की कमजोरी के साथ 315.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!