शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इमामी (Emami) का निदेशक समूह करेगा महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) के निदेशक समूह की बैठक 03 मई को होगी।

उस बैठक में तिमाही नतीजों की घोषणा, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए लाभांश और/या इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में इमामी का शेयर 1,120.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में शानदार मजबूती के साथ 1,174.00 रुपये पर खुला और शुरुआत में ही 1,204.00 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद इसमें संभवत: मुनाफावसूली के कारण गिरावट आयी। करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 23.20 रुपये या 2.07% की मजबूती के साथ 1,144.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!