शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन गिरा पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर में लगातार पाँचवें दिन गिरावट दर्ज की गयी।

बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 244.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 237.70 रुपये पर खुला। आज इसका ऊपरी स्तर 252.30 रुपये और निचला स्तर 207.65 रुपये रहा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 7.25 रुपये या 2.97% की कमजोरी के साथ 237.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। दरअसल खबर थी कि पीसी ज्वेलर के प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटायी है। इस खबर को कल कंपनी ने खारिज कर दिया था। इसके बावजूद आज फिर यह कमजोर हुआ। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!