शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि

साल दर साल आधार पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 6.6% की बढ़त दर्ज की गयी।

वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में हुए 77.91 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 की समान अवधि में इसका लाभ 83.04 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 389.81 करोड़ रुपये से 71% वृद्धि के साथ 666.17 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुद्ध एनपीए 80.46 करोड़ रुपये से बढ़ कर 169.33 करोड़ रुपये और एनपीए अनुपात 1.22% के मुकाबले 1.27% हो गया।
उधर बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 737.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 743.00 रुपये पर खुला और आज गिरावट के रुख के बीच 703.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 1 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 31.65 रुपये या 4.29% की कमजोरी के साथ 705.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!