शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीएल बैंक (RBL Bank) के मुनाफे में 36% इजाफा

आरबीएल बैंक (RBL Bank) के वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुनाफे में साल दर साल आधार पर 36.87% की बढ़त हुई।

कारोबारी साल 2016-17 की अंतिम तिमाही के मुकाबले ही बैंक की कुल आमदनी में 25.49% की बढ़त आयी। आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ 130.13 करोड़ रुपये से बढ़ कर 178.12 करोड़ रुपये और आमदनी 1,222.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,534.69 करोड़ रुपये रही। इस दौरान बैंक का एनपीए अनुपात 20 आधार अंकों की बढ़त के साथ 1.4% और प्रोविजन 37.5% बढ़ कर 112.86 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 519.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 524.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 545.00 रुपये रहा।सत्र के अंत में बैंक का शेयर 16.45 रुपये या 3.16% की मजबूती के साथ 536.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!