शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

98.8% लुढ़का आईडीएफसी (IDFC) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में आईडीएफसी (IDFC)

के मुनाफे में 98.8% की गिरावट आयी। कारोबारी साल 2016-17 की समान तिमाही में 134.80 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा घट कर केवल 1.56 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस बीच आईडीएफसी की शुद्ध आमदनी 2,571.44 करोड़ रुपये से 2.75% बढ़ कर 2,642.25 करोड़ रुपये रही।
पूरे वरेष के मुनाफे की बात करें तो आईडीएफसी का वार्षिक शुद्ध लाभ 699.09 करोड़ रुपये से 16% घट कर 589.65 करोड़ रुपये रह गया, जबकि कंपनी की शुद्ध आमदनी 10,392.52 करोड़ रुपये से 6.78% बढ़ कर 11,097.98 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में आईडीएफसी का शेयर शुक्रवार को 1.45 रुपये या 2.61% की मजबूती के साथ 57.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 68.00 रुपये औऱ निचला स्तर 48.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!