शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) ने किया रक्षा व्यापार बेचने के लिए करार

टाटा पावर (Tata Power) ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (Tata Advanced Systems) के साथ अपना रक्षा व्यापार बेचने के लिए करार किया है।

करार के तहत कंपनी अपने सामरिक इंजीनियरिंग प्रभाग को बेचेगी, जो इसका रक्षा कारोबार संभालता है। अब दोनों कंपनियाँ इस सौदे के लिए सेबी और फिर एनसीएलटी की मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगी। टाटा पावर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि कंपनी के बोर्ड ने रक्षा व्यापार टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को 2,230 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा पावर का शेयर शुक्रवार को 1.70 रुपये या 1.98% की बढ़त के साथ 87.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 101.75 रुपये औऱ निचला स्तर 75.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख