शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे में बढ़त के बावजूद टूटा कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) का शेयर

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयर भाव में आज करीब 5% की गिरावट आयी है।

जबकि कंपनी के जनवरी-मार्च के तिमाही नतीजे बेहतर रहे हैं। वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 70.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017-18 की समान अवधि में कैन फिन का मुनाफा 6.55% की बढ़त के साथ 75.61 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे में वृद्धि इसकी बिक्री और शुद्ध ब्याज आय में इजाफे से हुई। कैन फिन की बिक्री वर्ष दर वर्ष आधार पर 360.79 करोड़ रुपये से 10.73% बढ़ कर 399.49 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 7.4% अधिक 143.70 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में कैन फिन होम्स का शेयर 444.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 437.30 रुपये पर खुला है। 11 बजे के करीब यह 21.50 रुपये या 4.83% की कमजोरी के साथ 423.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!