शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को मिले 1,463 करोड़ रुपये के ठेके, शेयर मजबूत

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को 1,463 करोड़ रुपये के नये ठेके प्राप्त हुए हैं।

कल्पतरु पावर को पीजीसीआईएल और एसईबी से ट्रांसमिशन लाइन और जीआईएस सबस्टेशन के लिए 672 करोड़ रुपये, इंडियन ऑयल और गेल से 581 करोड़ रुपये के पाइपलाइन बिछाने और संबंधित कार्यो के दो ठेके आरएनवीएल से ओएचई, टीएसएस और सहायक कार्यों सहित रेलवे विद्युतिकरण के लिए एक संयुक्त उद्यम में 210 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ये ठेके मिलने से कंपनी के शेयर में 2.50% से अधिक की मजबूती आयी है।
दूसरी ओर बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 471.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 485.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 491.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 12.65 रुपये या 2.68% की मजबूती के साथ 484.15 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!