शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अमेरिका में तकनीक केंद्र स्थापित करने की योजना

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अमेरिका में एक तकनीक केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है।

कंपनी वर्जीनिया टेक कॉर्पोरेट रिसर्च सेंटर में महिंद्रा एग टेक सेंटर स्थापित करेगी। महिंद्रा इस तकनीक केंद्र के जरिये उत्तरी अमेरिकी कृषि बाजार के लिए सफल प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्माण पर ध्यान लगायेगी। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के कृषि उपकरण विभाग की दो तरीकों से वर्जीनिया टेक में अमेरिकी प्रौद्योगिकी पारिस्थितिक तंत्र का लाभ उठाने की योजना है, जिनमें वर्जीनिया टेक कॉर्पोरेट रिसर्च सेंटर में हाई-टेक अनुसंधान और विकास सुविधा स्थापित करना तथा वर्जीनिया टेक के रिसर्चरों के साथ साझेदारी करना शामिल है। गौरतलब है कि महिंद्रा ने अमेरिका में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित की है, और वर्तमान में 0-120 एचपी ट्रैक्टर श्रेणी में यह नंबर तीन स्थान पर है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर सोमवार को 11.20 रुपये या 1.30% की वृद्धि के साथ 872.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 878.40 रुपये और तलहटी 612.50 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!