शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को नेपाल में मिला 536 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को नेपाल में एक जल विद्युत परियोजना के लिए 536 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलमेंट (SJVN Arun-3 Power Development) से प्राप्त हुआ है। बीएचईएल के अनुसार पूरा होने पर यह नेपाल की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना होगी, जिससे नेपाल की मौजूदा स्थापित विद्युत क्षमता में वृद्धि होगी। इस कार्य में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल उपकरण का डिजाइन, इंजीनियरिंग, उत्पादन, आपूर्ति और चालू करना शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक 225 मेगावाट के चार वर्टिकल फ्रांसिस टर्बाइन और जनरेटर सेट होंगे।
दूसरी ओर बीएसई में बीएचईएल का शेयर सोमवार को 1.10 रुपये या 1.27% की वृद्धि के साथ 87.75 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 119.43 रुपये और न्यूनतम स्तर 79.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!