शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) अपनी विद्युत इकाई बेचने के लिए तैयार

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) अपनी विद्युत इकाई बेचने के लिए तैयार है।

खबरों के अनुसार कंपनी अपनी यह इकाई श्नाइडर इलेक्ट्रिक एसई (Schneider Electric SE) के नेतृत्व वाले एक संयुक्त उद्यम को बेचेगी। खबर है कि ऋण सहित 14,000 करोड़ रुपये के इस सौदे के इसी सप्ताह में जल्द से जल्द घोषित किये जाने की संभावना है। लार्सन ऐंड टुब्रो की विद्युत इकाई में 74% हिस्सा श्नाइडर इलेक्ट्रिक और शेष टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) का होगा।
गौरतलब है कि लार्सन ऐंड टुब्रो की स्विचबोर्ड, एनर्जी मीटर और प्रबंधन प्रणाली बनाने वाली विद्युत इकाई भारत के अलावा मध्य-पूर्व और यूरोप में संचालन करती है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार को 23.80 रुपये या 1.73% की मजबूती के साथ 1,400.60 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 सप्ताहों का सर्वाधिक भाव 1,469.60 रुपये और निचला स्तर 1,108.12 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख