शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल अप्रैल बिक्री में 26% बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

साल दर साल आधार पर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की अप्रैल बिक्री में 26% की शानदार वृद्धि दर्ज की गयी है।

अप्रैल 2017 में वाहनों की 3,29,800 इकाइयों की तुलना में बजाज ऑटो ने 2018 की समान अवधि में 4,15,168 इकाइयाँ बेचीं। अप्रैल में एक ओर कंपनी की घरेलू बिक्री 29% अधिक रही, तो वहीं निर्यात भी 22% बढ़ कर अब तक का सर्वाधिक रहा। बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 1,77,887 इकाइयों के मुकाबले 2,29,464 इकाई और निर्यात 1,51,913 इकाइयों की तुलना में 1,85,704 इकाइयों पर पहुँच गया। इसके अलावा बजाज ऑटो की मोटरसाइकिल बिक्री 2,93,932 इकाई के मुकाबले 19% अधिक 3,49,617 इकाई और कारोबारी वाहनों की बिकवाली 35,868 इकाइयों की तुलना में 83% जोरदार वृद्धि के साथ अब तक की सर्वाधिक 65,551 इकाई रही। वाहन बिक्री में बढ़ोतरी से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,948.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,982.00 रुपये पर खुला है। 10.50 बजे के करीब यह 73.70 रुपये या 2.50% की मजबूती के साथ 3,021.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!