शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विस्तार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर अपने 'फ्यूचर रेडी' नेटवर्क का विस्तार करेगी।

इन दोनों राज्यों में 60% राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ग्रामीण दूरसंचार घनत्व कम है। मध्य प्रदेश में 40% औप छत्तीसगढ़ में 30% है। एयरटेल ने भोपाल, इंदौर और रायपुर में फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) सेवा शुरू करने की भी योजना बनायी है, जिसके जरिये उपभोक्ता 300 एमबीपीएस की इंटरनेट रफ्तार का आनंनद ले सकेंगे। खबर है कि कंपनी 2018-19 के दौरान अपनी विस्तार योजना अमल में लायेगी। कंपनी दोनों राज्यों में 34,000 गाँव कवर कर रही है।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 409.55 रुपये के बंद भाव की तुलना में 411.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह अधिकतर लाल निशान में रहा है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 409.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!