शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने अस्टाउंड (Astound) के साथ किया समझौता

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी अस्टाउंड (Astound) के साथ समझौता किया है।

इन्फोसिस ने यह करार उद्यमों के लिए समर्थन और स्वचालित सेवाओं के लिए किया है। इस करार के जरिये अस्टाउंड के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म को इन्फोसिस एंटरप्राइज सर्विस मैनेजमेंट कैफे के साथ सन्निहित किया जायेगा, जिससे बड़ी उद्यमों और उनके कर्मियों को एआई से चलने वाली स्वचलीकरण की आपूर्ति की जायेगी।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,197.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,198.00 रुपये पर खुला और 1,191.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.50 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 1,194.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!