शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की ट्रेक्टर बिक्री में 56% की भारी गिरावट

वर्ष दर वर्ष आधार पर वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की अप्रैल ट्रेक्टर बिक्री में 56.30% की गिरावट आयी है।

अप्रैल 2017 में 801 इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी 350 ट्रेक्टर बेच पायी। वहीं इस दौरान इसके विद्युत चालित हलों की बिक्री भी 1,163 इकाइयों से 42.56% की गिरावट के साथ 668 इकाई रह गयी। इसके बाद कंपनी के शेयर में कमजोरी आयी है।
बीएसई में वीएसटी टिलर्स का शेयर 3,015.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,965.00 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 71.00 रुपये या 2.35% की गिरावट के साथ 2,944.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!