शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) ने जारी की जुर्माना न भरने वालों की सूची

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने जुर्माना न भरने वाली 1,800 से अधिक इकाइयों की जानकारी जारी की है।

इनमें कई व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन पर विभिन्न कारणों से सेबी ने जुर्माना लगाया है। 31 दिसंबर 2017 तक लगाये गये जुर्मानों में से 31 मार्च 2018 तक उनका भुगतान न भरने वालों के नाम सेबी ने अपनी वेबसाइट पर डाले हैं। 57 पृष्ठों लंबी सूची में 1,819 इकाइयों के नाम हैं, जिनमें व्यक्ति और कंपनियाँ भी शामिल हैं। सूची के अनुसार इन संस्थाओं के संबंध में निर्णय आदेश 1998 तक पुराने हैं। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!