शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने अपनी एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक ने 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.80% से बढ़ा कर 9.00% औऱ 1 साल के लिए 9.00% से बढ़ा कर 9.20% कर दी। हालाँकि बैंक की यह दर ओवर्नाइट और एक महीना के लिए 8.30% और तीन महीनों के लिए 8.65% पर ही बरकरार रहेगी। करुर वैश्य बैंक की नयी दरें 07 मई से लागू होंगी। गौरतलब है कि जनवरी के बाद पहली बार बैंक ने एमसीएलआर में कोई बदलाव किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर शुक्रवार को गिरावट के रुख के बीच 1.05 रुपये या 1.00% की कमजोरी के साथ 104.00 रुपये पर रहा। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 150.24 रुपये और न्यूनतम भाव 96.15 रुपये पर रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!