शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की इक्विटी शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 1,31,47,90,122 रुपये हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़त 02 रुपये प्रति वाले 23,626 इक्विटी शेयरों के आवंटन के कारण हुई है। कंपनी ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2006 और कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2013 के तहत आवंटित किया।
उधर बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बीच 10.05 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 1,075.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 1,299.90 रुपये और न्यूनतम भाव 868.12 रुपये पर रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख