शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के निदेशक मंडल की बैठक

टायर निर्माता कंपनी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के निदेशक समूह की बैठक 10 मई को होगी।

उस बैठक में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के संबंध में शेयरधारकों की मंजूरी लेने पर चर्चा की जायेगी। गौरतलब है कि अपोलो टायर्स का बोर्ड डिबेंचर जारी करने के लिए पहले ही अपनी मंजूरी दे चुका है।
दूसरी ओर बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर आज हरे निशान में खुला है। अपोलो टायर्स ने 285.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 293.00 रुपये पर शुरुआत की। सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास बजे यह 1.35 रुपये या 0.47% की मजबूती के साथ 287.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!