शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुचि सोया (Ruchi Soya) के शेयर में 12% से ज्यादा की जोरदार उछाल

आज रुचि सोया (Ruchi Soya) का शेयर भाव 12% से अधिक ऊपर चढ़ा है।

दरअसल खबर है कि पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurveda) ने दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही रुचि सोया को खरीदने के लिए सबसे बड़ी पेशकश की है। केंद्र सरकार की भारतीय बैंकों में बैड लोन खत्म करने की योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये के ऋण दावों के कारण रुचि सोया को नीलामी प्रक्रिया की ओर जाना पड़ा है। खबरों के अनुसार रुचि सोया के लिए पतंजलि ने अदाणी विल्मर, गोदरेज एग्रोवेट और इमामी को पछाड़ते हुए 4,000-4,500 करोड़ रुपये की बोली लगायी है।
बीएसई में रुचि सोया का शेयर 13.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 14.75 रुपये पर खुला और पौने 11 बजे के आस-पास 16.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। 1.50 बजे के आस-पास रुचि सोया के शेयरों में 1.65 रुपये या 12.31% की कमजोरी के साथ 15.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!