शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को यूएसएफडीए (USFDA) ने नयी दवा के लिए दी मंजूरी

अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए सहमति मिलने के बावजूद ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का शेयर 1% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कंपनी को यूएसएफडीए ने मेथोकार्बामोल गोलियों के लिए हरी झंडी दिखायी, जिनका इस्तेमाल माँसपेशियों में जकड़न के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर सोमवार को 100.35 रुपये पर बंद होकर आज 100.35 रुपये पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद इसमें मजबूती आयी, मगर सवा 11 बजे के करीब यह कमजोर होना शुरू हो गया। कारोबार के दौरान यह 98.65 रुपये तक फिसला, जो इसकी 52 हफ्तों की तलहटी (96.50 रुपये) के काफी करीब है। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 0.95 रुपये या 0.95% की ही गिरावट के साथ 99.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!