शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आयशर मोटर्स, टाटा ग्लोबल, नेस्ले इंडिया, डीएचएफएल औऱ ल्युपिन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आयशर मोटर्स, टाटा ग्लोबल, नेस्ले इंडिया, डीएचएफएल औऱ ल्युपिन शामिल हैं।

तिमाही नतीजे - आयशर मोटर्स, अरविंद, फेडरल बैंक, ईआईडी पैरी, जुबिलेंट लाइफ, जेएसपीएल, पराग मिल्क फूड्स, धामपुर शुगर और हिकाल
एसबीआई लाइफ - कंपनी ने वन-टाइम गेन पर 2017-18 में 396 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
टाटा ग्लोबल - टाटा ग्लोबल का बोर्ड 11 मई को डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
बॉम्बे बर्मा - बॉम्बे बर्मा का निदेशक समूह 17 मई को वित्तीय नतीजे घोषित करने और लाभांश की सिफारिश करने के लिए चर्चा करेगा।
नेस्ले इंडिया - नेस्ले इंडिया ने जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया।
क्वेस कॉर्प - क्वेस कॉर्प ने ग्रीनपीस लैंडस्केप्स इंडिया में 90% इक्विटी का अधिग्रहण किया।
ल्युपिन - दवा कंपनी ने जापान में एक नयी दवा के लिए आवेदन दाखिल किया।
डालमिया भारत - कंपनी बिनानी सीमेंट मामले में शीर्ष अदालत का रुख कर सकती है।
वोकहार्ट - वोकहार्ट 1,500 करोड़ रुपये तक की और पूँजी जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
आयनॉक्स - कंपनी ने वशी स्थित मल्टीप्लेक्स थियेटर में कारोबारी संचालन शुरू किया।
डीएचएफएल - कंपनी ने डिबेंचरों को माध्यम से 15,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी माँगी है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!