शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) और जेट लाइट (Jet Lite) के विलय को सरकार ने नहीं दी मंजूरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने जेट लाइट (Jet Lite) के जेट एयरवेज (Jet Airways) के साथ विलय को नामंजूर कर दिया है।

जेट लाइट, जेट एयरवेज की ही सहायक कंपनी है, जिसकी मूल कंपनी के साथ विलय योजना तीन साल पहले प्रस्तावित की गयी थी। नतीजतन, विलय योजना रद्द कर दी गयी है। बता दें कि इस विलय योजना को अस्वीकार करने के सरकार के विशिष्ट कारणों का तुरंत पता नहीं लगा है। जेट एयरवेज ने अप्रैल 2007 में 1,450 करोड़ रुपये में सहारा एयरलाइस (Sahara Airlines) का अधिग्रहण कर इसका नाम जेट लाइट कर दिया था। इस खबर से जेट एयरवेज के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 499.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 504.40 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे तक उठापटक के बाद से इसके शेयर में गिरावट का रुख जारी है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 5.55 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 494.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!